सोनहत | स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत ब्लॉक सोनहत के पहुंचविहीन मध्यप्रदेश राज्य की सीम से लगे ग्राम गोयनी में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी सोनहत पीएचसी रामगढ़ प्रभारी, महिला चिकित्सा अधिकारी आयुष विभाग रामगढ़ सुपरवाइजर और आरएचओ ने किया। इसमें उपस्थित मरीजों को जरूरत अनुसार जांच और इलाज की सुविधा दी गई। 152 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान 5 गर्भवती महिलाओं की जांच, 45 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, 23 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच, 16 किशोरी-बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 75 लोगों में एनीमिया जांच, 75 बीपी शुगर जांच और 152 पोषण शिक्षा की सुविधा दी गई। शिविर में आनंदपुर ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव व ग्रामीणों का सहयोग रहा।


