‘राजपूत महापुरुषों का अपमान करने वालों को सबक सिखाएंगे’:उदयपुर में अध्यक्ष मकराना बोले-करणी सेना अब राजनीति में उतरेगी, फैसला हो चुका है

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि महाराणा प्रताप, राणा सांगा जैसे महापुरुषों का कोई अपमान करेगा तो हम चुपचाप नहीं रहेंगे, उसकी जुबान खींच लेंगे। करणी सेना अब राजनीति में आएगी, यह निर्णय हो चुका है। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी पिछले दिनों गोगुंदा में बोले शब्दों को लेकर माफी मांगी और इससे पहले भी मांग चुके हैं। मकराना ने कहा- कोई महाराणा प्रताप, राणा सांगा के खिलाफ कोई बोलेगा तो उसकी जुबान खींचने और लगाम लगाने की औकात करणी सेना रखती है। नेतागिरी करने वाले करते होंगे, हम कोई राजनीतिक दलों के बंधुआ मजदूर नहीं हैं। महिपाल सिंह मकराना शुक्रवार को उदयपुर में देवड़ा नोबल्स सोसाइटी मेवाड़ की ओर से आयोजित डीपीएल-6 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे थे। मकराना ने यह बातें मीडिया से बातचीत में कहीं। महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि कोई महापुरुषों को लेकर बदतमीजी करेगा और मान सम्मान में कमी करेगा तो उसको सबक सिखाया जाएगा। मकराना ने कहा कि हमने हरदोई में ऐलान किया था कि राजपूत करणी सेना राजनीति में आएंगी और भागीदारी निभाएंगी। इसकी पूरी योजना हम बैठकर तय करेंगे। उदयपुर में मकराना का भव्य स्वागत
मकराना का उदयपुर पहुंचने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजपूत करणी सेना की टीम ने भुवाणा चौराहा से एकलिंगपुरा तक जगह-जगह स्वागत किया। इससे पहले भुवाणा चौराहा पर संभाग प्रभारी डॉ.परमवीर सिंह दुलावत और जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मकराना को यहां पर मेवाड़ी पगड़ी और माला पहना कर तलवार भेंट की गई। जब वे कानपुर खेड़ा स्थित रॉयल स्टेडियम में पहुंचे तो वहां आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। दुलावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मकराना ने उदयपुर प्रवास के दौरान राजपूत करणी सेना के उदयपुर संभाग उपाध्यक्ष के पद पर उदय सिंह देवड़ा के नाम की घोषणा की। इस दौरान साथ में राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह खींची, बंगाल प्रदेश अध्यक्ष केपी सिंह, प्रेम सिंह देवड़ा, प्रवीण सिंह, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *