जालोर में बाल ठाकरे की 100वीं जयंती मनाई गई। शिव सेना (UBT) के दफ्तर में शुक्रवार को शिव सेना आहोर तहसील प्रमुख विक्रमसिंह हरजी के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर श्रद्धांजलि दी गई और लड्डू बांटे गए। कार्यक्रम में जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने कहा- बाला साहब ठाकरे हिंदुत्व की विचारधारा को राष्ट्रीय राजनीति में मजबूती से स्थापित करने वाले पहले नेताओं में से थे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन को उन्होंने दिशा दी। जालोर में शिव सेना (UBT) अन्याय के खिलाफ जंग लड़कर और हिंदूवादी-राष्ट्रवादी विचारधारा के कारण मजबूत हुई है। शिव सेना ने भाद्राजून लाटा जमीन मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ शिव सेना (UBT) जालोर ने आहोर नगर पालिका भूमि घोटाले को उजागर कर दोषियों को जेल भेजने की लड़ाई शुरू की है। जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार ने कहा- बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा ने हिंदू समाज को आत्मविश्वासी व संगठित बनाया। जिला उप प्रमुख मांगीलाल साथुआ ने कहा- बाबरी मस्जिद आंदोलन के दौरान शिव सेना के कारसेवकों की भूमिका अग्रणी रही। कार्यक्रम में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान शिव सेना संभाग प्रमुख वरसिंह वालेरा, जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित, जिला उप प्रमुख मांगीलाल पुरोहित, जिला सचिव शेषनाथ, जिला कोषाध्यक्ष हनुमान चौधरी, जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, जालोर शहर सचिव कैलाश माली, मेंगलवा तहसील प्रमुख बाबूलाल देवासी सहित चुन्नीलाल, उम्मेद स्वामी, मेवनाथ, भरतनाथ, सुरेशनाथ, गोविंदनाथ, किशोर, दिनेश, जसवंत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


