अजमेर में मासूम से पड़ोसी युवक ने अश्लील हरकत की। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पड़ोसी युवक उससे अश्लील हरकत कर रहा था। साथ ही मोबाइल पर अश्लील फोटो-वीडियो भी दिखाए। बाद में रोते हुए पीड़िता ने पिता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले में पीड़िता के पिता ने गुरुवार को थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर आकर की गंदी हरकत
पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी घर पर रो रही थी। जब उससे प्यार से पूछा तो उसने बताया कि गर्मियों की छुट्टी के दौरान पड़ोस में रहने वाले अंकल घर आए और उसे बहला फुसलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। बाद में वे वहां से चले गए। पीड़िता ने अपने पिता को रोते हुए बताया कि तभी से पड़ोस में रहने वाले अंकल उसके साथ इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। आरोपी ने मोबाइल में पीड़िता बच्ची को अश्लील फोटो-वीडियो भी दिखाए। साथ ही किसी को नहीं बताने की धमकी दी। मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।


