राजभवन अब ‘लोक भवन’:केंद्र के निर्णय का मप्र में भी अमल

केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मप्र के राजभवन का नाम औपचारिक रूप से बदलकर अब ‘लोक भवन’ कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात के लिए राजभवन पहुंचे। इसके तुरंत बाद भवन के मुख्य द्वार पर लगी पुरानी पट्टिका हटाकर ‘लोक भवन’ की नई पट्टिका स्थापित की गई। केंद्र ने दो दिन पहले ही देशभर के राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ करने का निर्णय लिया था। इसके बाद राज्यपाल की उपस्थिति में ‘राज’ शब्द हटाकर ‘लोक’ लिखने की प्रक्रिया पूरी की गई। अब से मध्यप्रदेश में राज्यपाल निवास ‘लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *