रांची | राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार से मंगलवार को विवि शिक्षक मिले और शिक्षकों की लंबित समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि विवि शिक्षकों को समय पर प्रमोशन लंबित है। आयोग गठित होने से प्रमोशन कार्य मे तेजी आएगी। जुटान के अध्यक्ष प्रो जगदीश लोहरा, संयोजक डॉ. कंजीव लोचन, प्रो. रोज उरांव, प्रकाशन सचिव डॉ. विनय भरत, डॉ. उमेश कुमार ने गवर्नर को चार लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें पहले की विंटर अवकाश देने, विवि सेवा आयोग गठित करने, गर्मी की छुट्टी 20 जून की जगह 15 मई से देना शामिल है। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा कि एक शिक्षक एक दिन में सिर्फ तीन घंटी क्लास लेते हैं। यानि सिर्फ ढ़ाई-तीन घंटे पढ़ाई। इसके जवाब में शिक्षकों ने कहा कि घंटी की तुलना घंटे से नहीं की जा सकती है। तीन घंटी पढ़ाने के लिए कई घंटे अध्यापन और रिसर्च करना पड़ता है। घर पर भी इसकी तैयारी करनी पड़ती है। जुटान के संयोजक डॉ. कंजीव लोचन ने कहा कि रांची विवि को छोड़ अन्य विवि में विंटर वेकेशन को लेकर संवेदनशील नहीं है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है।


