बैकुंठपुर| कोरिया जिला मुख्यालय के गढ़ेलपारा में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में 27 मार्च को राजयोगिनी दादी जानकी की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दिन को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।


