राजयोगिनी दादीजी का मनाया पहला स्मृति दिवस

लातेहार | धर्मपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में रविवार को राजयोगिनी दादीजी का पहला स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दादीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। केंद्र की संचालिका बीके अमरमनी बहन, समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह और अभिनंदन प्रसाद ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अमरमनी बहन ने बताया कि राजयोगिनी दादी मात्र 8 वर्ष की उम्र में अपनी मां के साथ संस्था से जुड़ी थीं। उन्होंने देश और विदेश में बाबा शिव का संदेश पहुंचाया। उनके कार्यों से लाखों लोगों के जीवन में बदलाव आया। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, बद्री अग्रवाल, राजीव पांडे, योगेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, राजू अजय, अजीत मिंकु, बृजेश, गुड़िया बहन, अनीता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *