राजसमंद में कुंवारिया थाना के ASI को मिला उत्कृष्ट अवॉर्ड:DGP ने किया सम्मानित; तस्करी से जुड़े मामलों में की थी सख्त कार्रवाई

राजसमंद में अवैध हथियारों के परिवहन एवं मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने पर एएसआई कमलेन्द्र सिंह झाला को उत्कृष्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। थाना केलवा में वर्ष 2024 के दौरान पदस्थापित रहे एएसआई झाला को पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा उत्कृष्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जानकारी के अनुसार- थाना केलवा क्षेत्र में अवैध हथियार पिस्टल परिवहन से जुड़े कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इन सभी मामलों का अनुसंधान एएसआई कमलेन्द्र सिंह झाला द्वारा किया गया। अनुसंधान के दौरान हथियारों का अवैध परिवहन करने वाले अभियुक्तों के साथ-साथ उन्हें हथियार उपलब्ध कराने वाले सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किए गए। साथ ही 8 वांछित स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी पर भी एएसआई झाला ने थाना अधिकारी के साथ मिलकर प्रभावी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 6 प्रकरणों में अवैध डोडाचूरा एवं अफीम की जब्ती की गई, जिससे क्षेत्र में तस्करों पर सख्त अंकुश लगाया गया। वर्तमान में एएसआई कमलेन्द्र सिंह झाला कुंवारिया थाना में सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *