राजसमंद में खजुरिया श्याम भैरुनाथ में माही सातम पर जागरण:दो लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, तिरंगे से सजा मंदिर

राजसमंद भीलवाड़ा बॉर्डर पर सहाड़ा तहसील क्षेत्र में स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध देव प्रभु श्री खजुरिया श्याम भैरुनाथ मंदिर में माही सातम के पावन अवसर पर रात्रि जागरण में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविवार सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात्रि 12 बजे तक अनवरत जारी रहा। दिनभर करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने प्रभु भैरुनाथ के दर्शन किए। मंदिर की ओर जाने वाले चारों दिशाओं के मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी रेलमपेल देखने को मिली। भैरुनाथ के लगे जयकारे ग्रामीणों व सेवाभावी भक्तों द्वारा जगह-जगह जलपान, चाय, नाश्ता एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं की गईं। कई स्थानों पर रसोड़े सजाए गए, जहां भक्तों की सेवा भाव से आवभगत की गई। श्रद्धालु नृत्य करते हुए और भैरुनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। मंदिर तिरंगे से सजा खजुरिया श्याम भैरुनाथ सेवा समिति द्वारा मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। रंग-बिरंगी लाइटों, झिलमिलाती फरिया बल्बों और तिरंगे गुब्बारों से पूरा धाम भक्तिरस में सराबोर हो उठा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित देश के राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *