राजसमंद में घर में फंदा लगाकर मजदूर ने किया सुसाइड:रात को पत्नी और बच्चों के साथ सोया था, सुबह फंदे से लटका मिला

राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के बिनोल गांव में एक मजदूर ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक रात में खाना खाने के बाद पत्नी और बेटे-बेटी के साथ कमरे में सोया था। देर रात वह चुपचाप कमरे से बाहर निकला और बरामदे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। कुंवारिया थाना इंचार्ज रामचंद्र कुमावत के अनुसार- बिनोल निवासी शंकरलाल (35) पुत्र भगवान लाल रैगर ने अपने घर के बरामदे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शंकरलाल रात में भोजन करने के बाद पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री के साथ कमरे में सोया था। देर रात वह चुपचाप कमरे से बाहर निकला और बरामदे में जाकर फांसी लगा ली। सुबह उसे फंदे से लटका देख घर में कोहराम मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कुंवारिया थाने से एएसआई शंकर सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका पर्चा तैयार किया। इसके बाद शव को कुरज सीएचसी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 8 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। वह तीन भाइयों में से एक था और मजदूरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार शंकरलाल सर्दी के कारण गुरुवार को काम पर नहीं गया था। मृतक के पिता भगवान लाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *