राजसमंद में तापमान में आई गिरावट:4 डिग्री पहुंचा मिनिमम टेम्परेचर, शीतलहर से मिली राहत

राजसमंद में पिछले 2 दिन से बर्फीली हवाओं के थमने से शीतलहर में थोड़ी राहत महसूस की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी होने से ठंड का असर जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। राजसमंद जिले में अभी कोहरा कही पर भी देखने को नहीं मिला है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी में कोई कमी नही आई। बावजूद इसके तेज सर्दी के कारण वाहनों की आवाजाही कम देखी गई। जिसके कारण सड़कों व बाजारों में सुबह के समय सन्नाटा देखा गया। इस दौरान बाइक सवारों में अधिकांश बाइक दूध सप्लायर की दिखीं।
इसके अलावा स्कूली बच्चों की आवाजाही देखने को मिली। वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसानों ने खेतों की पालियों पर अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते हुए खेत पर सिंचाई का काम पूरा किया। गांवों में पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए पशुओं के बाड़ों पर तिरपाल से ढका जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *