राजसमंद में सर्दी का असर लगातार जारी है। मंगलवार को चौथे दिन भी सुबह से आसमान में बादल की लुका छुपी जारी है जिससे कड़क धूप नहीं निकलने और बर्फीली हवाओं के चलने से ठिठुरन का एहसास बढ़ गया।
सुबह के समय मंगलवार को कोहरे का असर थोड़ा कम देखने को मिला। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति कम देखी गई व वाहन चालकों ने हेडलाइट का प्रयोग किया। वही बाजारों में भी आवाजाही कम देखने को मिली। पिछले 4 दिनों से बर्फीली हवाओं का दौर थमा हुआ था, जो आज फिर से शुरू हुआ। आज हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से दर्ज की गई।
प्रमुख पर्यटन स्थल नौ चोकी पाल पर भी सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। वही तापमान की बात करें तो पिछले 4 दिनों से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। बादलों की लुकाछिपी के कारण सुबह 9 बजे तक भी धूप नही निकली।


