राजसमंद में बादल छटने से लगातार दूसरे दिन भी आसमान साफ रहा जिससे कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। वही कोहरा भी पूरी तरह साफ होने से सुबह के समय वाहन चालकों ने बड़ी राहत महसूस की। इस दौरान गोमती उदयपुर फोरलेन व राजसमंद फोरलेन सहित सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रही। वही बाजारों में अब लोगो की आवाजाही बढ़ने लगी। लगातार दो दिनों से कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने के बाद आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। सर्दी कम पड़ने से अब राजसमंद झील की नौ चोकी पाल व एरिगेशन पाल पर मार्निग वॉक पर स्थानीय लोगो व पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है । वही खुले व मैदानी क्षेत्र में भी सर्दी का असर कम हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।


