राजसमंद में सर्दी का असर हुआ कम:आज तीसरे दिन भी आसमान साफ, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा

राजसमंद में आज तीसरे दिन भी आसमान साफ रहा बादल पूरी तरह से छट गए है। सर्द हवाओं के बंद होने व सुबह धूप निकलने से सुबह की सर्दी में राहत मिली। इसके अलावा पिछले तीन दिनों से वाहन चालकों को कोहरे से भी बड़ी राहत मिली है। कोहरा नहीं होने से विजिबिलिटी पूरी तरह से क्लियर हुई। आसमान साफ होने से सुबह के समय ही धूप निकल गई। वही तापमान के उतार चढ़ाव का क्रम आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री चढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा सर्द हवाओं का दौर भी 3 दिनों थमा हुआ जिससे सर्दी में राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री पर स्थिर रहा। खुले व मैदानी इलाकों में सर्दी महसूस की जा रही है। गांवों में सुबह शाम चौपालों पर सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है। आज हवा की गति 6 किमी प्रतिघंटा से बढ़कर 9 किमी प्रतिघंटा से दर्ज की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *