संभाग हटाने पर कांग्रेस 6 को करेगी बड़ा आंदोलन:भीड़ जुटाने के लिए नेता और पार्टी पदाधिकारी ब्लॉकवार घूम कर लोगों से कर रहे आंदोलन में आने का आह्वान

बांसवाड़ा से संभाग का दर्जा हटाने के भाजपा सरकार के फैसले के खिलाफ अब कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन और विरोध प्रदर्शन पर उतरने वाली है। जिला स्तर पर यह आंदोलन 6 जनवरी को किया जाएगा। इस आंदोलन को सफल बनाने और अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के मकसद से सभी नेता और पदाधिकारी ब्लॉक स्तर पर जा जाकर मीटिंग कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं को आंदोलन में आने का आह्वान कर रहे हैं। बैठकों में कांग्रेस नेता सरकार के फैसले के खिलाफ काफी आवाज भी उठा रहे हैं। कुशलगढ़ में विधायक रमिला खड़िया के निवास पर बांसवाड़ा संभाग को हटाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। जहां पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया और जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या ने संबोधित किया। बामनिया ने कहा कि बांसवाड़ा को संभाग बने हुए डेढ़ वर्ष हो चुके हैं मगर भाजपा की सरकार ने बांसवाड़ा संभाग को हटाकर लोगों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस की सरकार अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा जिले को एसटी/एससी क्षेत्र को देखते हुए बांसवाड़ा को संभाग बनाया था जिससे लोगों को उदयपुर नहीं आना-जाना पड़ता। बांसवाड़ा संभाग बनने से क्षेत्र का विकास होता। सरकारी योजनाएं जल्द और वास्तविक तौर पर धरातल पर उतरती। उन्होंने कहा कि 6 तारीख को बांसवाड़ा में संभाग को कायम रखने के लिए धरना प्रदर्शन रखा गया है, जिसमें अधिक से अधिक लोग शामिल हों। विधायक रमिला खड़िया ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने जब भी कोई कार्य विकास के लिए किया वो भाजपा की सरकार आते ही निरस्त कर देती है। जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पंड्या ने कहा कि कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों को देखकर भाजपा की सरकार बौखला गई। कांग्रेस सरकार जहां भी हमारे नेताओं का नाम लिखती है तो वहां से नाम हटाकर दूसरे नाम लिखवा देती है। कांग्रेस की सरकार शासन में होने के बाद भी भाजपा के नेताओं का नाम नहीं हटाती है। बैठक में पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजनीकांत खाबिया, रमेश बावड़ी पाड़ा, अब्दुल गफ्फार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *