राजसमंद में आज सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। बादलों की लुकाछिपी के कारण सर्दी में धूप की कमी महसूस हुई। सुबह 11 बजे तक भी कड़क धूप नहीं मिली। सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा जिससे विजिबिलिटी कम होने से वाहनों ने गति कम रही। सर्दी का असर जस का तस बना हुआ है। जरूरी काम पर घरों से निकले लोग
न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर आठ डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा रही। सर्दी के कारण जन-जीवन प्रभावित रहा। सुबह बाजारों में आवाजाही कम देखी गई लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। किसानों को खेत में सिंचाई के दौरान परेशानी हुई तो पशु पालकों ने मवेशियों को सर्दी से बचाने के लिए तिरपाल से बाड़ों को ढ़का। गांवों की चोपालों पर सुबह-शाम ग्रामीण अलाव का सहारा लेते दिखे।


