राजसमंद में हिंदू सम्मेलन की तैयारी बैठक हुई:महाराणा प्रताप बस्ती में 26 जनवरी को होगा आयोजन

राजसमंद की महाराणा प्रताप बस्ती में 26 जनवरी को हिंदू सम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने भारत माता और भगवान श्रीराम के चित्रों पर फूल चढ़ाए और दीपक जलाया। बैठक में संयोजक लीलेश खत्री ने हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा समझाई और कार्यक्रम के उद्देश्य और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बंसी प्रसाद ने सम्मेलन का महत्व बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सम्मेलन की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक समाजजनों को इस महाकुंभ से जोड़ें। बैठक में सर्वसम्मति से गिरिराज लड्ढा को कार्यक्रम अध्यक्ष एवं नीलकंठ सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान एकता और संगठन की शक्ति पर बल देते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के सफल क्रियान्वयन के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालने का भरोसा जताया। बैठक में बद्री माली, हिम्मत मेहता, कैलाश पुरोहित, प्रहलाद वैष्णव, बसंत प्रजापत, अर्जुन खत्री, दीपक रजक, कपिल बडोला, भेरूलाल नंदवाना, मुरली भोई, रतन साहू, सत्य नारायण लक्ष्यकार, विजय मादरेचा, गिरिराज साहू, गुणसागर मादरेचा, रमेश सुथार, शांति लाल कुमावत, लक्ष्मण सिंह राव, नितिन महात्मा, प्रदीप खत्री, अमित सोनी, खुमान सिंह राव, रमेश मांडोत, भगवान सिंह केलावत, संजय प्रजापत, चिन्मय खत्री, हेमेन्द्र सिंह पंचोली, राहुल साहू, राहुल बापड़ोत, अनिल रजक, दुर्गेश यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *