पुलिस अधिकारी की गाड़ी से वकील की गाड़ी टकराई, हंगामा:महिला सब इंसपेक्टर कोर्ट रूम पहुंची, वकीलों ने माफी मांगने की मांग को लेकर की नारेबाजी

जोधपुर के हेरिटेज हाईकोर्ट बिल्डिंग परिसर में एक महिला पुलिस अधिकारी की कार वकील की कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इससे एक बार तनाव की स्थिति बन गई विवाद बढ़ने पर महिला पुलिस अधिकारी कोर्ट परिसर में स्थित वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या–8 के कोर्ट रूम पहुंच गई। इसके बाद भी वकील नारेबाजी करते हुए कोर्ट रूम तक पहुंच गए। अधिवक्ताओं की मांग थी कि महिला अधिकारी उनसे माफी मांगे, लेकिन महिला पुलिस अधिकारी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसके बाद वकील आक्रोशित हो गए और कोर्ट रूम में ही नारेबाजी शुरू कर दी। माफी मांगने पर शांत हुआ मामला स्थिति बिगड़ती देख मौके पर एडीसीपी मुख्यालय सुनील कुमार पंवार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। कोर्ट परिसर सेवा अधिकारियों और एडीसीपी की समझाइश के बाद चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुलोचना चौधरी ने अधिवक्ताओं से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। दैनिक भास्कर डिजिटल ने सब इंस्पेक्टर सुलोचना से उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *