जगतगुरु रामानन्दाचार्य के 726 वें जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन:मंदसौरी ढोल पर नाचते गाते शामिल हुए बैरागी समाज के लोग, बाजार में फूल बरसाकर स्वागत

भीलवाड़ा में जगतगुरु रामानन्दाचार्य जी महाराज के 726 वें जन्मोत्सव के अवसर पर वैष्णव बैरागी समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन वैष्णव बैरागी सेवा संस्थान भीलवाड़ा एवं समस्त वैष्णव बैरागी समाज द्वारा किया गया। उत्साह से शामिल हुए समाजजन आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।यात्रा में बैंड-बाजा, मंदसौरी ढोल और सजे-धजे घोड़े शामिल रहे। धार्मिक भजनों और जयघोष के साथ शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।इस दौरान भीलवाड़ा शहर के मुख्य चौराहा पर पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया गया। शहर के मुख्य बाजारों से निकली शोभायात्रा शोभायात्रा की शुरुआत दूदाधारी मंदिर सांगानेर गेट से हुई जो श्री गेस्ट हाउस, महाराणा टॉकीज, सूचना केंद्र, गोल प्याऊ चौराहा, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्री रोड, परशुराम सर्किल और रोडवेज बस स्टैंड होते हुए आगे बढ़ी। रास्ते में कई जगह स्वागत रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और समाज के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन बस स्टैंड के पास स्थित रामानन्द भवन, देवा दास जी की बगीची में हुआ। यहां धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *