राजसमंद में 55 हजार लोगों को मिला सुरक्षा कवच:मिशन कुटुंब कवच अभियान में 75 हजार से ज्यादा आवेदन मिले

राजसमंद में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में प्रशासन का ‘मिशन कुटुंब कवच’ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है।
अभियान के तहत 75 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और 55 हजार से अधिक पॉलिसी जारी की जा चुकी है। शेष लोगों को भी पॉलिसी जारी करने की कार्यवाही जारी है। ये वे लोग हैं जो पहले प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में पंजीकृत नहीं थे। लेकिन प्रशासन के प्रयासों से इन लोगों के पास अब अपना सुरक्षा कवच है। इन सभी के पास अब 2 लाख रुपए का सुरक्षा और जीवन बीमा है। लोगों ने जताया आभार
अभियान के समापन के अवसर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, समाजसेवी मान सिंह बारहठ, सहित कलेक्टर बालमुकुंद असावा, सीईओ बृजमोहन बैरवा ने प्रशासन के ‘मिशन कुटुंब कवच’ के तहत लाभार्थियों को कवच स्वरूप पॉलिसी पत्र वितरित किए। लोगों ने भी प्रशासन की पहल को लेकर आभार जताया। कलेक्टर असावा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना में वंचित नागरिकों को जोड़ने के लिए ‘मिशन कुटुंब कवच’ अभियान शुरू किया था, जिसके तहत जिले में 27 दिसंबर, 3 जनवरी और 13 जनवरी को शिविर लगे। इसके अलावा अन्य दिनों में भी विभिन्न विभागों ने आवेदन लेने का कार्य किया। इस दौरान 75 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और 55 हजार से अधिक पॉलिसी जारी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *