राजसमंद साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने पर 3 युवकों को गिरफ्तार किया

साइबर ठगी के लिए ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले वाले 3 आरोपियों को राजसमंद साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय जयपुर व महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे साइबर ठगों, म्यूल अकाउंट धारकों एवं फर्जी सिम बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। इसी के तहत साइबर पुलिस थाना राजसमंद ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के अनुसार- म्यूल अकाउंट ठगो को उपलब्ध कराने पर पुलिस ने जगदीश दास, भावेश सरगरा और राकेश माली को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी हाउसिंग बोर्ड के निवासी हैं। आरोपियों ने ठगी की राशि जमा करवाने के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे और साइबर ठगों को खाते बेचकर नकद राशि निकासी करने का कार्य करते थे। पुलिस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूची और तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी से संबंधित साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *