राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से आयोजित अध्यापक भर्ती परीक्षा मंगलवार को पूरी हो गई। संस्कृत विषय की परीक्षा में पहली पारी में लेवल-1 में 90.39 % उपस्थिति रही। इसमें 10,396 अभ्यर्थियों में से 9397 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पारी में लेवल-2 की परीक्षा में 88.47 % उपस्थिति रही। इसमें 28,397 अभ्यर्थियों में से 25,123 ने परीक्षा दी, वहीं 3,274 अनुपस्थित रहे। गौरतलब है कि चार दिन दिन चली परीक्षा में 8.71 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। लेवल वन में जहां 94.24 % उपस्थिति रही, वहीं लेवल टू में 89.04 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस भर्ती में 7759 पद हैं, वहीं 9.64 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।


