राजस्थान के 200 पीएम श्री स्कूलों का इनोवेशन कैंप:विवेकानंद यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय बूटकैंप, छात्रों को मिलेगा उद्यमिता का प्रशिक्षण

विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में इनोवेशन, डिजाइन और एंटरप्रेन्योरशिप (आईडीई) का दो दिवसीय बूटकैंप शुरू हुआ, जिसमें राजस्थान के 200 पीएम श्री स्कूलों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। राजस्थान स्टेट प्रोजेक्ट प्रमुख सुरेश कुमार भुनकर ने छात्रों में उद्यमिता और कौशल विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम के उद्घाटन में विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. एन डी माथुर ने स्कूली शिक्षा में तकनीक और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। एआईसीटीई के नोडल अधिकारी योगेश वादवान ने बताया कि यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग, एआईसीटीई और प्राइम की संयुक्त पहल है। बूटकैंप का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों में नवाचार, डिजाइन थिंकिंग और उद्यमिता की संस्कृति विकसित करना है। इसमें कार्यशालाएं, इंटरैक्टिव सत्र और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। छात्रों को वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा और उद्योग जगत के अनुभवी उद्यमियों से सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के प्रेसिडेंट सतीश जांगिड़ ने किया, जबकि समापन पर विश्वविद्यालय के प्रो प्रेसिडेंट डीवीएस ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *