चोरों ने कार के शीशा तोड़ चुराए 2 लाख:10 मिनट में की वारदात, पीड़ित पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर कॉम्प्लेक्स में गया था

शहर के मेन मार्केट में खड़ी एक कार के गेट का शीशा तोड़ कर चोरों ने कार में रखा कैश चोरी किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश शुरू की। मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के गंगापुर तिराहे के नजदीक अंबाजी टेक्सटाइल मार्केट के बाहर अंकित बाहेड़िया अपनी क्रेटा कार को खड़ी करके अंदर गया था। 10 मिनट बाद जब वो बाहर लौट कर आया तो कार के गेट का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखे 2 लाख का कैश भी गायब था। कार ओनर अंकित ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर प्रताप नगर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित से वारदात की जानकारी ली। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल पुलिस ने अंकित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए जांच शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *