राष्ट्रीय शूटिंग में राजस्थान के प्रवीण का शानदार प्रदर्शन:50 मीटर प्रोन राइफल में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता, अंतरराष्ट्रीय ट्रायल की तैयारी में जुटे

भोपाल में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के तिजारा के प्रवीण कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। 50 मीटर प्रोन राइफल पुरुष वर्ग में उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। प्रवीण जयपुर की बुल्सआई शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके कोच रजत नरुका ने बताया कि प्रवीण की यह उपलब्धि अकादमी के लिए गौरव की बात है। अकादमी के 30 खिलाड़ी फरवरी 2025 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ट्रायल की तैयारी में जुटे हैं। प्रवीण की इस जीत से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *