मध्यप्रदेश कैडर की आईएएस छाया सिंह और उत्तराखंड कैडर के आईएएस आशीष मिश्रा ने अपना कैडर राजस्थान करवा लिया है। छाया सिंह की सादी राजस्थान कैडर के आईएएस मोहित कासनिया से हुई है। वहीं, आशीष मिश्रा ने राजस्थान कैडर की आईएएस डॉ. अंशु प्रिया के साथ विवाह किया है। यह ध्यान में रखते हुए दोनों के कैडर में बदलाव किया गया है। छाया सिंह के पति आईएएस मोहित कासनिया वर्तमान में भीनमाल के एसडीओ हैं। छाया सिंह मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 65वीं रैंक हासिल की थी। मोहित कासनिया ने 61वीं रैंक होल्ड की थी। आईएएस बनने से पहले वह आईपीएस भी रह चुके हैं। हनुमान गढ़ के रहने वाले कासनिया ने एमएनआईटी से स्नातक किया है। उत्तराखंड कैडर के आशीष मिश्रा बिहार के रहने वाले वहीं, उत्तराखंड कैडर के आशीष मिश्रा बिहार के रहने वाले हैं। वे 2020 बैच के हैं, उन्हें उत्तराखंड कैडर अलॉट हुआ था। अंशु प्रिया राजस्थान कैडर की एक आईएएस अधिकारी हैं। वह 2021 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 16वीं रैंक हासिल की थी। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वर्तमान में वह सिरोही जिले में एसडीएम हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रशासनिक सेवाओं के लिए चयनित युवा अधिकारियों के राज्य का चयन किया जाता है। भारत सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार यदि कोई प्रशासनिक अधिकारी अन्य राज्य के अधिकार से विवाह करता है। ऐसी स्थिति में वैवाहिक स्थिति को देखते हुए दोनों को एक राज्य में पोस्टिंग दी जा सकती है। हर वर्ष कई प्रशासनिक अधिकारी वैवाहिक स्तर पर अपने राज्य में बदलाव करवाते हैं।


