भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती का दो दिवसीय कार्यक्रम समरसता पर्व के रूप में बूथ स्तर तक आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में एवं नगर निगम महापौर राकेश पाठक के सानिध्य में स्वच्छता में समता की भावना को लेकर आज रविवार को अंबेडकर सर्किल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत डॉ अंबेडकर की मूर्ति सहित सर्किल की सफाई कर फूलमालाओं द्वारा डेकोरेशन और लाइटिंग की गई। इस मौके पर दीपोत्सव का आयोजन कर अंबेडकर चौराहे पर दीपक लगा बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि कार्यक्रम जिला संयोजक गोपाल तेली व सहसंयोजक पूरण डीडवानिया द्वारा महापुरुषों सुभाष चंद्र बोस सुभाष मार्केट, महात्मा गांधी महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर, हेमू कॉलोनी सिंधु नगर भीलवाड़ा के महापुरुषों कि प्रतिमाओं पर आज स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत सफाई की गई । इस अवसर पर कन्हैया लाल स्वर्णकार,दयाराम दिव्य,शिव प्रकाश चन्नाल, धनश्याम बैरवा, संदीप पायक, मनीष सबनानी, विष्णु, राजेश शाहिद समाज जन उपस्थित थे। समरसता पर्व की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समरसता पर्व की पूर्व संध्या पर अंबेडकर चौराहे पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के सानिध्य में भीमराव अंबेडकर सर्किल पर दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर राजकुमार आंचलिया, बाबूलाल आचार्य ,रघु साल्वी, ललित अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह मोटरास, मनीष पालीवाल ,घनश्याम सिन्घीवाल योगेश त्रिपाठी, मनोज बुलानी भूपेंद्र बीलिया यशोदावर्धन सेन ,मनीष जांगिड़,बबलू कुमावत,पंकज प्रजापत विजय लढ्ढ़ा,अजीत सिंह केसावट मीनाक्षी नाथ ,सत्यनारायण तेली उमाशंकर पारीक उपस्थित रहे। 14 अप्रैल को बूथ स्तर तक होंगे आयोजन अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे अंबेडकर चौराहे पर बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति एवं विभिन्न स्मारकों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि, माल्यार्पण, उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।


