राजस्थान-गुजरात में गर्मी का रेड अलर्ट, बिहार-झारखंड में ओले गिरे:9 राज्यों में आज लू का कहर; MP के 23 जिलों में पारा 40 पार

आज मौसम विभाग(IMD) ने देश के 9 राज्यों में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 राज्यों में आंधी और बरसात की संभावना जताई गई है। सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। मौसम विभाग ने गुजरात के लिए 10 अप्रैल तक हीटवेव और ‘हॉट ऐंड ह्यूमिड’ कंडीशन की चेतावनी दी है। इधर झारखंड में 9 अप्रैल को ओले गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?
देश के ज़्यादातर हिस्सों में अगले दो दिन लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर बना रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर लू जारी रहेगी। वहीं बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 9, 10 अप्रैल को बारिश और ओले गिर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *