राजस्थान जैन युवा महासभा में नई नियुक्तियां:कार्यकारिणी का गठन किया गया, प्रदीप जैन अध्यक्ष और विनोद जैन महामंत्री बने

जयपुर में भट्टारक जी की नसियां के बडजात्या सभागार में राजस्थान जैन युवा महासभा की प्रदेश कमेटी का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। साधारण सभा में सर्वसम्मति से प्रदीप जैन को पुनः प्रदेश अध्यक्ष और विनोद जैन कोटखावदा को प्रदेश महामंत्री चुना गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें राकेश गोधा, मनीष बैद और अनिल छाबड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सी एस जैन और यशकमल अजमेरा को उपाध्यक्ष, रवि प्रकाश जैन, महेश बाकलीवाल और सौरभ जैन को मंत्री तथा सीए दिनेश जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्तमान में संगठन की जयपुर जिला कमेटी के अलावा जयपुर में 5 संभाग और 15 जोन सक्रिय हैं। प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में जिला शाखाएं और तहसील स्तर की शाखाओं का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार महामंत्र से हुई और जिला अध्यक्ष संजय पाण्ड्या एवं जिला महामंत्री सुभाष बज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *