राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया, मृत्युभोज किया; पेड़ काटने के विवाद में भाई की हत्या; टोल बूथ पर मारपीट

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर खेजड़ी बचाओ आंदोलन से जुड़ी है। बीकानेर के बाद अब हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जालोर में भी लोगों ने धरना शुरू कर दिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. 3 जिलों में कोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी
राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर बेंच के साथ ही जयपुर और अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर परिसर खाली करवाया। बम और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने तलाशी ली, लेकिन कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर 2. राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के एग्जाम में किया बदलाव
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं क्लास के 2 पेपर के समय में बदलाव किया है। 17 और 24 फरवरी को होने वाली कम्प्यूटर साइंस और ड्रॉइंग की परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे की जगह दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। कुछ सेंटर पर स्टूडेंट की संख्या ज्यादा होने के कारण ये बदलाव किया गया। पढ़ें पूरी खबर 3. 6.50 करोड़ का सोना गायब करने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार
झुंझुनूं में पंजाब नेशनल बैंक की नवलगढ़ ब्रांच में 6.50 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन घोटाले के आरोपी बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे मथुरा रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर 4. पेड़ काटने को लेकर विवाद में भाई की हत्या
अलवर में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर भाई की हत्या कर दी। बेटा अपने पिता को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके सिर पर भी हमला कर दिया। परिवार की 3 महिलाओं को भी चोटें आई है। हत्या के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर 5. खेजड़ी बचाने के लिए 4 जिलों में आंदोलन
खेजड़ी बचाने के लिए बीकानेर से शुरू हुआ आंदोलन हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जालोर तक पहुंच गया है। इन जिलों में लोगों की ओर से धरने दिए जा रहे हैं। इस बीच बीकानेर में खेजड़ी काटने का मामला सामने आया है। लोगों ने कहा- पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर अब 3 अहम खबरें
6. ट्रेन में गंदे टायलेट की शिकायत पर भड़का टीसी
कोटा में यात्री ने दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में फैली गंदगी की शिकायत की तो टीसी भड़क गया। उसने यात्री के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। यात्री ने आरोप लगाया कि वीडियो बनाने पर टीसी ने मोबाइल छीनने और मारपीट करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पढ़ें पूरी खबर 7. 88 साल की महिला का किडनैप, हाथ-पैर बांधे
भीलवाड़ा में 88 साल की महिला को बदमाशों ने किडनैप कर लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद महिला के हाथ-पैर बांध दिए। शोर हुआ तो आरोपी घर से 300 मीटर दूर बुजुर्ग को खेत में फेंककर भाग गए। महिला के पास करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी के गहने सुरक्षित मिले। पढ़ें पूरी खबर 8. बदमाशों ने टोल बूथ पर कर्मचारियों से की मारपीट
पाली में 6 गाड़ियों में आए बदमाशों ने टोल कर्मियों से मारपीट की। टोल बूथ पर तोड़फोड़ की और कलेक्शन के रुपए उठा ले गए। बदमाशों ने टोल बूथ पर लगा बैरियर तोड़ दिया और केबिन में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान कुछ टोलकर्मी जान बचाकर भाग निकले। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है
9. जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया, मृत्युभोज किया
उदयपुर में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, पिता समेत पूरे परिवार ने बेटी का मृत्युभोज भी किया। बेटी को वसीयत से भी बेदखल करने का निर्णय लिया है। परिवार ने 2 महीने पहले समाज के युवक से बेटी की शादी करवाई थी, लेकिन वह प्रेमी के साथ भाग गई। पढ़ें पूरी खबर कल क्या होगा खास
10. सिलीसेढ़ झील पर अलवर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन
अलवर की ऐतिहासिक सिलीसेढ़ झील पर 7 फरवरी को ‘अलवर बर्ड फेस्टिवल’आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा शरीक होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *