नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कोटा से है। तीन मंजिला बिल्डिंग ढहने के बाद प्रशासन अब जर्जर इमारतों का सर्वे करवाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. कोटा में बिल्डिंग ढहने के बाद जागा प्रशासन, जर्जर इमारतों का होगा सर्वे
कोटा में बिल्डिंग ढहने के बाद अब प्रशासन की नींद खुली है। अधिकारियों ने कहा कि शहर में मौजूद सभी खंडहर, जर्जर और निर्माणाधीन इमारतों का सर्वे कराया जाएगा। बिना अनुमति बनी जी प्लस टू इमारतों को दो दिन के भीतर नोटिस जारी किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 2.UDH मंत्री बोले-भारत में ताजमहल-लालकिले की भी रजिस्ट्रियां हो चुकी
नागौर में सरकारी जमीनों के अवैध पट्टे बांटने के मामले पर स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- रजिस्ट्री से सरकार को राजस्व मिलता है। भारत एक ऐसा देश है, जहां ताजमहल से लेकर लाल किले तक की रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. सगाई के 48 घंटे बाद जयपुर के बिजनेसमैन की मौत
ब्यावर-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे (NH-158) पर बिजनेसमैन की कार की टक्कर ट्रेलर से हो गई। इसमें बिजनेसमैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गेट तोड़कर उनको बाहर निकाला गया। 2 दिन पहले ही उनकी सगाई हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 4.पिता के कहने पर साध्वी-प्रेमबाईसा के अकाउंट से किया गया था पोस्ट
साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। 28 जनवरी को प्रेम बाईसा की मौत के 4 घंटे बाद साध्वी के अकाउंट से उनका सोशल मीडिया हैंडल करने वाले भोमाराम ने पोस्ट की थी। भोमा राम ने कहा- साध्वी के पिता के कहने पर मैंने पोस्ट किया था। पूरी खबर पढ़ें 5. बाइकों की टक्कर में उछलकर गिरे युवक, एक की मौत
सीकर में 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। उसका जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। घटना सीकर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में 6 फरवरी की शाम साढ़े सात बजे हुई थी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. डोटासरा बोले-कोचिंग माफियाओं के दबाव में सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- सरकार कोचिंग माफियाओं के दबाव में काम कर रही है। कोचिंग नियंत्रण बिल लाकर सरकार ने केवल ‘कलेक्शन’ का काम किया है। पूरी खबर पढ़ें 7. अजमेर में अंडरग्राउंड केबल में लगी आग
अजमेर में बिजली की अंडरग्राउंड लाइन में आग लग गई। तारों में स्पार्किंग के साथ पटाखों जैसी तेज आवाजों के साथ एक के बाद एक कई धमाके होने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 8. भाभी से अवैध संबंधों में युवक की हत्या
डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी ने एक युवक की हत्या कर दी। घटना के दो दिन बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर किया… पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. टाइगर मैराथन में व्हीलचेयर पर दौड़े दिव्यांग
अलवर में हुई इंटरनेशनल हाफ मैराथन में पैरा एथलीट्स ने भी व्हीलचेयर पर दौड़ लगाई। इनकी दौड़ पूरी होने पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा मंच पर झूमते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. किसानों के लिए सोमवार से विशेष शिविर
जोधपुर जिले में किसानों के लिए सोमवार से विशेष शिविर होगा। राजस्व, कृषि और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान होगा।


