राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कॉन्स्टेबल को पत्नी ने दूसरी शादी करते पकड़ा; इलाज के दौरान डॉक्टर ने REEL बनाई,APO; ज्वेलर को डंपर ने कुचला

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम बदला और जयपुर समेत 4 जिलों में बरसात हुई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर-सीकर समेत 4 शहरों में बारिश
राजस्थान में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ। जयपुर में सुबह कई इलाकों में बरसात हुई और सर्द हवा चली। सुबह कोहरा भी छाया रहा। सीकर, ब्यावर और पाली में भी बारिश हुई। 2 दिन बाद दिसंबर की शुरुआत से कोल्ड वेव की भी आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें 2. रैपिडो ड्राइवर के खाते में आए 331 करोड़ रुपए
उदयपुर मे हुई एक रॉयल वेडिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने एक रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 331 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन पकड़ा है। ड्राइवर के बैंक खाते से इतने बड़े अमाउंट के लेन-देन को मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़कर माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 3. शिव मंदिर को नोटिस दिया, प्रवर्तन अधिकारी निलंबित
जयपुर में शिव मंदिर के नाम नोटिस जारी करने के मामले में जेडीए के प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार पूनिया को निलंबित कर दिया गया है। JDA सचिव निशांत जैन ने निलंबन आदेश जारी किए। इसमें बताया गया- निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार भत्ता मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें 4. शादी से 3 दिन पहले नौसेना जवान की मौत
अजमेर में शादी से 3 दिन पहले नौसेना जवान की एक्सीडेंट में मौत हो गई। जवान दोस्त के साथ खरीदारी के लिए किशनगढ़ गए थे। लौटते समय बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। लोगों ने उनको एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. इलाज के दौरान REEL बनाने वाले डॉक्टर APO
उदयपुर के इलाज के दौरान रील बनाने वाले डॉक्टर अशोक शर्मा को एपीओ कर दिया गया है। वे बड़गांव सैटेलाइट हॉस्पिटल के प्रभारी थे। अशोक शर्मा को जयपुर मुख्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। एपीओ होने के बाद डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- मुझे क्यों और किस गलती से हटाया पता नहीं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. दो गैंग का एक-दूसरे पर जानलेवा हमला, फायरिंग की
कोटपूतली-बहरोड़ में बदमाशों की दो गैंग ने एक-दूसरे को मारने का प्रयास किया। एक गैंग के बदमाशों ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचलने के लिए उन पर थार और स्विफ्ट चढ़ा दी। जवाब में बाइक सवार बदमाशों ने थार पर फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें 7. लेपर्ड ने पर्यटकों के सामने किया शिकार
जयपुर के झालना लेपर्ड रिजर्व में शिव मंदिर मार्ग पर मादा लेपर्ड फ्लोरा ने पर्यटकों के सामने मादा चीतल का शिकार किया। लेपर्ड फ्लोरा ने 30 सेकेंड में चीतल को मार दिया। इसके बाद करीब 60-70 किलो वजनी चीतल को मुंह में दबोचकर 8 फीट ऊंची दीवार पर छलांग लगाई और जंगल में ले गई। पूरी खबर पढ़ें 8. एनिवर्सरी के दिन ज्वेलर को डंपर ने कुचला
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क किनारे खड़े ज्वेलर को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया और 200 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में ज्वेलर की मौत हो गई। ज्वेलर की शुक्रवार को शादी की सालगिरह थी। हादसे से कुछ घंटे पहले ज्वेलर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एनिवर्सरी विश करने का पोस्ट डाला था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. कॉन्स्टेबल को पत्नी ने दूसरी शादी करते पकड़ा
अलवर में पुलिस कॉन्स्टेबल पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर रहा था। जैसे ही पहली पत्नी और ससुरालवाले होटल पहुंचे तो कॉन्स्टेबल और युवती बाथरूम में छिप गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाथरूम से बाहर निकालकर पाबंद किया। पढ़ें पूरी खबर कल क्या होगा खास
10. कांग्रेस जिलाध्यक्षों-प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल
जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 29 नवंबर को सभी जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *