संगीता आर्य का RPSC मेंबर पद से इस्तीफा:राज्यपाल को भेजा, अब आरपीएससी में 10 मेंबर्स में से चार पद खाली

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) मेंबर डॉ संगीता आर्य ने पद से इस्तीफा दे दिया है। संगीता आर्य ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। अब राज्यपाल इस्तीफे पर फैसला करेंगे। संगीता आर्य का कार्यकाल 13 अक्टूबर 2026 तक था, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया है। संगीता आर्य को कांग्रेस सरकार के वक्त 14 अक्टूबर 2020 को आरपीएससी मेंबर नियुक्त किया गया था। मंजू शर्मा दे चुकीं इस्तीफा
एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के कुछ ही दिनों बाद डॉ मंजू शर्मा ने आरपीएएसी मेंबर पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था। आरपीएससी में अब 10 मेंबर्स में से चार के पद खाली आरपीएससी में मेंबर्स के 10 पद हैं। अभी 7 पद भरे हुए थे। संगीता आर्य के इस्तीफे के बाद अब छह पद ही भरे हुए रह जाएंगे, चार पद खाली हो जाएंगे। मौजूदा सरकार के वक्त में आरपीएससी अध्यक्ष यूआर साहू और तीन मेंबर्स की नियुक्ति हुई है। इससे पहले सभी कांग्रेस राज के ही मेंबर्स थे। अब 6 मेंबर्स में 3 मेंबर कांग्रेस राज के और 3 मौजूदा सरकार के वक्त नियुक्त हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *