राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जयपुर में प्रेमी जोड़े को पेट्रोल डालकर जलाया; वसुंधरा ने पूछा-आजकल क्या चल रहा है; बेटे ने काटी पिता की गर्दन

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां प्रेमी जोड़े को परिवार वालों ने पकड़ लिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर में प्रेमी-प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाई
जयपुर के मौखमपुरा में युवक-युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी। दोनों को गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि प्रेमी जोड़े के परिवार वालों ने ही ऐसा किया है। पूरी खबर पढ़ें 2. गहलोत बोले- राजस्थान में नाकारा-निकम्मी सरकार
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- राजस्थान में नकारा निकम्मी सरकार है। कानून व्यवस्था चौपट है। रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं, SIR को लेकर आत्महत्याएं होने लग गई है। सड़कें टूटी पड़ी है, कोई सुनने वाला नहीं है। क्या हालात हो गए हैं? पूरी खबर पढ़ें 3. सलमान का कोर्ट में जवाब- इलायची का विज्ञापन किया
बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने भ्रामक विज्ञापन की याचिका को लेकर कोटा कंज्यूमर कोर्ट में जवाब पेश किया है। सलमान खान की ओर से पेश जवाब में कहा गया कि जिस उत्पाद को केसर युक्त पान मसाला बताया गया है। वह पूरी तरह गलत है। विज्ञापन सिल्वर कोटेड इलायची का है। पूरी खबर पढ़ें 4. पूर्व सीएम वसुंधरा ने पूछा- आजकल क्या चल रहा है
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को डूंगरपुर में बंद कमरे में भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान राजे ने पूछा- आजकल क्या चल रहा है? इस पर पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल ने कहा कि प्रशासन में कोई सुनता नहीं है। उन्होंने प्रशासन के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ें 5. रेल मंत्री बोले- बॉर्डर के इलाकों तक पहुंचेगी रेल
राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर के कई इलाकों तक ट्रेन चलाने की तैयारी है। जैसलमेर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बॉर्डर एरिया को रेलवे लाइन से जोड़कर देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की जाएगी। इसके तहत अनूपगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, भीलड़ी तक रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन काटी
बीकानेर में एक बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के दौरान घर में बाप-बेटे अकेले थे। उसने परिजनों को बताया कि पिता गिर गए थे और सिर में चोट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने हादसा मानकर शव दफना दिया। अज्ञात व्यक्ति के कॉल से हत्या का राज खुला। पूरी खबर पढ़ें 7. ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। टायर के नीचे आने से पिता-पुत्री के सिर बुरी तरह कुचल गए और सड़क पर मांस के लोथड़े बिखर गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। ओवरटेक करते समय ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। पूरी खबर पढ़ें 8. राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी
राजस्थान में बारिश के बाद अब सर्दी तेज होगी। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद समेत 5 जिलों में रविवार को घने कोहरे का अलर्ट है। 1 दिसंबर से राजस्थान में उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने से शीतलहर शुरू हो जाएगी। 2 दिसंबर को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. गुलाब देकर सड़क सुरक्षा का दिया अनोखा संदेश
भीलवाड़ा में पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखी पहल की। वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील की। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा, जिसके बाद सख्ती की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 3KM लंबी ऑडिट रन का होगा आयोजन
जयपुर में 30 नवंबर को एजी ऑफिस से सवाई मानसिंह स्टेडियम तक 3 किलोमीटर लंबी ऑडिट रन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग भाग ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *