नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां नेशनल हाईवे पर कार-ट्रक की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर में ट्रक-कार की भिड़ंत, 4 की मौत
जयपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर रतनपुरा के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव कार के सामने वाले हिस्से में चिपक गए। सभी लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 2. डोटासरा बोले- मंत्री के लोगों ने खाद के गोदाम भर लिए
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने कहा- मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नकली खाद-बीज की फैक्ट्रियां पर छापे डाले थे, लेकिन अब गोदाम भरने वालों पर छापे नहीं डाल रहे। गोदाम भरने वाले उनके ही लोग हैं। पहले स्टॉक कर लिया, अब किल्लत हो गई। इसके कारण किसान बर्बाद हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. प्रेमी जोड़े को जेठ और चाचा ससुर ने जिंदा जलाया था, गिरफ्तार
जयपुर के पास मौखमपुरा के बाड़ोलाव गांव में प्रेमी जोड़े को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में महिला के जेठ और चाचा ससुर को गिरफ्तार किया है। प्रेमी जोड़े ने अपने बयान में दोनों को नाम लिया था। रविवार सुबह एसपी राशि डोगरा रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़ें 4. दिसंबर की शुरुआत के साथ तेज होगी सर्दी
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव खत्म होने के साथ ही मौसम खुल गया है। अब अगले सप्ताह से सर्दी तेज होगी। उत्तरी हवा चलने से शेखावाटी और बीकानेर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक जाने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 3 दिसंबर को सीकर, झुंझुनूं जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें 5. SIR के फॉर्म अपलोड करते समय BLO की मौत
धौलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण के फॉर्म अपलोड करते समय BLO की मौत हो गई। बहन का आरोप है कि SIR के काम का बहुत दबाव था। भाई अनुज गर्ग (42) रोज रात के 2 बजे तक काम करते थे। 29 नवंबर की रात 1 बजे चाय मांगी, लेकिन पीने पहले ही बेहोश होकर गिर पड़े। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. धमाकों से दहला झुंझुनूं शहर, 18 लग्जरी कारें जलाईं
झुंझुनूं के चूरू बाइपास इलाके में बदमाशों ने कार वर्कशॉप में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस वारदात में वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी 18 कारें देखते ही देखते जल गईं। आग इतनी तेज भड़की कि 2 किलोमीटर दूर तक धुआं नजर आ रहा था और पूरे क्षेत्र में धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। पूरी खबर पढ़ें 7. SMS के स्टूडेंट जूनियर्स को बनाते थे मुर्गा, सस्पेंड
जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज ने रैगिंग के आरोप में 17 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एक स्टूडेंट की तरफ से नेशनल मेडिकल कमिशन में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई। फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने शिकायत दर्ज करवाई कि सेकेंड ईयर के कुछ स्टूडेंट उसे और अन्य साथियों को तंग कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. ज्यूडिशियल मेंबर के घर मिली कीमती साड़ियां-गहने
CBI की ओर से आयकर अपीलीय अधिकरण घूसकांड मामले की जांच रविवार को भी जारी है। CBI सूत्रों के मुताबिक, रिश्वत में ली रकम को ठिकाने लगाने के संबंध में कई अहम सबूत मिले हैं। न्यायिक सदस्य डॉ. एस सीता लक्ष्मी के घर सर्च में कीमती साड़ियां और गहने मिले। लग्जरी लाइफ से जुड़ी सभी चीजें दूसरे व्यक्ति के नाम से खरीदी गई है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. बाइक पर आया चोर, स्टूडेंट के जूते ले गया
कोटा में बाइक पर आया चोर एक घर में घुसा और सीढ़ियों में रखे स्टूडेंट के नए जूते पॉलिथीन में डालकर फरार हो गया। स्टूडेंट शादी में जाने के लिए तैयार हुआ। उसने जूते साफ करने के ढूंढे तो नहीं मिले। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर चोरी का पता चला। पढ़ें पूरी खबर कल क्या होगा खास
10. RAS-2024 के इंटरव्यू का पहला चरण 1 दिसंबर से
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत 1 दिसंबर से होगी, जो 12 दिसंबर तक होंगे। इंटरव्यू लेटर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।


