5 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 6 लाख ठगे:1 आरोपी गिरफ्तार, अरेस्ट के दौरान घर से बाहर तक नहीं जाने दिया, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी

भरतपुर की अटल बंद थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक व्यक्ति को 5 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर उससे 6 लाख की ठगी की थी। डिजिटल अरेस्ट के दौरान आरोपी ने पीड़ित को धमकी दी कि अगर वह घर से बाहर जाएगा तो, उन्हें सूचना करके जाएगा। इसके अलावा वह फोन पर किसी दूसरे व्यक्ति से संपर्क नहीं करेगा। डिजिटल अरेस्ट के दौरान फोन को कॉन्फ्रेंस पर लिया अटल बंद थाना अधिकारी हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि गजेंद्र कुमार ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया था कि 28 अप्रैल 2025 को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर से फोन करने वाला व्यक्ति बताया। उसने गजेंद्र को बताया कि आपके सिम से फ्रॉड हो रहा है। इसलिए आपको साइबर क्राइम में FIR दर्ज करवानी चाहिए। इतने में फोन करने वाले व्यक्ति गजेंद्र की कॉल को दूसरे नंबर पर डायवर्ट कर दिया। मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी जिसके बाद फोन जो व्यक्ति था वह गजेंद्र को फंसाने के लिए कुछ लोगों से फर्जी पूछताछ करने लगा। जिसमें व्यक्ति किसी से फर्जी पूछताछ में कह रहा था कि आपका नाम नरेश गोयल है आपके नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंडिग हुई है। फोन करने वाला व्यक्ति गजेंद्र को फर्जी पूछताछ की आवाजें सुनाता रहा। इसी बीच गजेंद्र को फोन करने वाले लोगों ने CBI और सुप्रीम कोर्ट के कुछ कागज सेंड किए। इसी दौरान फोन करने वाले व्यक्ति गजेंद्र को धमकियां देते रहे कि वह उनसे बात करते समय किसी दूसरे से फोन से संपर्क न करें। 5 घंटे तक रहा डिजिटल अरेस्ट फोन करने वाले व्यक्तियों ने गजेंद्र कुमार से कहा की वह घर से बाहर भी निकलेंगे तो, हमें सूचना देकर निकलेंगे। करीब 5 घंटे तक गजेंद्र को डिजिटल अरेस्ट रखा और ऑनलाइन के माध्यम से गजेंद्र से 6 लाख रुपये ले लिए, जिसके बाद गजेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *