राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:छात्रा को दोस्त ने चाकू मारे; चपरासी-भर्ती परीक्षा में नकल करते इंजीनियर को पकड़ा; आसमान से गिरे आग के गोले

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा से जुड़ी है। दूसरे दिन भी 38 जिलों में 1286 परीक्षा केंद्रों पर 2 पारी में एग्जाम हुआ। अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्रों में एंट्री दी गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर में चपरासी भर्ती परीक्षा में नकल करते इंजीनियर को पकड़ा
राजस्थान में शनिवार को ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा दो पारी में हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में मेटल डिटेक्टर से कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री दी गई। परीक्षा में नकल करते इंजीनियर को जयपुर पुलिस ने अरेस्ट किया है। पहली पारी में एग्जाम के दौरान उसने स्मार्ट वॉच से प्रश्नपत्र को एग्जाम सेंटर से बाहर भेजा था। पूरी खबर पढ़ें 2. कॉलेज जा रही छात्रा को दोस्त ने ताबड़तोड़ चाकू मारे
चूरू में कॉलेज जा रही छात्रा पर उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। गले और पीठ पर चाकू के वार से छात्रा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। उसने मदद के लिए लोगों को पुकारा। एक युवक ने बाइक से छात्रा को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं, लोगों ने भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 3. कृषि मंत्री ने खेत में जाकर पकड़ा फर्जीवाड़ा, ग्वार बीज की जगह उग रही थी कपास
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को ग्वार बीज उत्पादन के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया। कंपनी की ओर से खेत में ग्वार बीज उगाने का दावा किया जा रहा था। मंत्री ने जाकर देखा तो नरमा (कपास) की फसल खड़ी मिली। मंत्री किरोड़ी हनुमानगढ़ दौरे पर थे। पूरी खबर पढ़ें 4. जयपुर जेल से करंट वाले तारों को फांदकर भागे कैदी
जयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल से 2 कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। आरोपी रबर के पाइप से 27 फीट ऊंची दीवार पर चढ़े थे। फिर हाईटेंशन लाइन को क्रॉस कर बाहर कूद गए। घटना शनिवार (20 सितंबर) तड़के 3:30 बजे की है। एसीपी नारायण कुमार ने बताया-फरार आरोपी चोरी के मामले में सजा काट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 5. हाईकोर्ट ने कहा- राज्य निर्वाचन आयोग आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकता
राजस्थान हाईकोर्ट ने कार्यकाल पूरा होने के बावजूद शहरी निकाय चुनाव समय पर नहीं कराने पर सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग पर नाराजगी जताई है। जस्टिस अनूप कुमार ढंढ की अदालत ने अलग-अलग याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए कहा- राज्य निर्वाचन आयोग को आंखें मूंदकर मूकदर्शक बनकर बैठे रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. अजमेर के JLN हॉस्पिटल में नॉनवेज पार्टी
अजमेर के JLN हॉस्पिटल स्थित मनोरोग विभाग की ओपीडी में बर्थडे पार्टी की गई। इसमें नॉनवेज बनाया गया। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा काउंटर के हॉल में बाकायदा केक काटा गया। यह पार्टी सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर ने पत्नी के बर्थडे पर ऑर्गेनाइज की थी। इस आयोजन को लेकर अधीक्षक ने कार्रवाई की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें 7. कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष की अभ्यर्थी को सलाह, कहा- लड़की नौकरी देखकर शादी कर रही तो पीछा छुड़ा लो
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा- अगर कोई लड़की नौकरी की वजह से आपसे शादी कर रही है और रिजल्ट नहीं निकलने पर ही आपको छोड़ देगी। अच्छा होगा, आप उससे समय रहते ही पीछा छुड़ा लो। उन्होंने यह सुझाव कनिष्ठ अनुदेशक परीक्षा की 8 ट्रेड्स की भर्तियों के रिजल्ट नहीं निकलने पर अभ्यर्थी के सवाल पर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. छुट्‌टी पर घर आए आर्मी जवान की एक्सीडेंट में मौत
बीकानेर के नोखा में छुट्‌टी पर घर आए आर्मी के जवान की एक्सीडेंट में मौत हो गई। माडिया गांव निवासी सीताराम बिश्नोई (28) शुक्रवार रात 11 बजे दोस्त के साथ होटल में डिनर करने बाइक से जा रहे थे। चरकड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे आर्मी की 19 पंजाब यूनिट में गंगटोक (सिक्किम) में पोस्टेड थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. जयपुर में आसमान से आग के गोले गिरे
जयपुर के आसमान में हुई खगोलीय घटना ने लोगों को चौंका दिया। शुक्रवार आधी रात शहर के अलग-अलग हिस्सों से आसमान में आग के गोले नजर आए। करीब 1 मिनट तक दिखे ये गोले क्या थे, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, खगोलीय एक्टिविटी पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट उल्कापिंड होने की संभावना जता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. गृह मंत्री अमित शाह आएंगे जोधपुर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को जोधपुर आएंगे। वे यहां रामराज नगर चोखा में नेत्रहीन विकास संस्थान की ओर से संचालित पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *