नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर श्रीगंगानगर से है। यहां ग्रामीणों ने रेलवे अंडर ब्रिज की मांग को लेकर 25 मिनट तक ट्रेन रोक दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. ग्रामीणों ने ट्रेन रोकी, 25 मिनट ट्रैक पर बैठे रहे
श्रीगंगानगर में रेल अंडर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया और ट्रैक पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा- जब तक आरयूबी नहीं बनेगा वो ट्रैक पर ही बैठे रहेंगे। इस दौरान ट्रेन करीब 25 मिनट तक रुकी रही। पूरी खबर पढ़ें 2. हिस्ट्रीशीटर ने युवक को गोली मारी, आरोपी फरार
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया। घायल को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की बहन की 6 फरवरी को शादी है। घटना के समय युवक अपने घर के बाहर बैठा था। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर में अचानक बदला मौसम, बादल छाए
जयपुर में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। बादल छा गए और कुछ इलाकों में आंधी चली। मौसम विभाग ने इस सप्ताह प्रदेश में मावठ का दौर शुरू होने की संभावना जताते हुए 22 जनवरी को 6 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें 4. वकील से मारपीट कर जूतों की माला पहनाई
बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके में वकील के साथ मारपीट और जूतों की माला पहनाने का मामला सामने आया है। वकील ने महिला और उसके पति पर ब्लैकमेलिंग, हनीट्रैप और बंधक बनाने के आरोप लगाए हैं, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 5. छत तोड़कर बैंक में घुसे चोर, 2 लॉकर तोड़े
अजमेर के सावर में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच की छत तोड़कर चोर अंदर घुसे और 2 लॉकर तोड़ लिए। छत को तोड़ने और सरिये काटने के लिए कटर और मशीनरी का इस्तेमाल किया गया, जो छत पर पड़ा मिला। लॉकर में करोड़ों के गहने, कैश और अन्य कीमती सामान बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. डेढ़ साल की बेटी के लिए कुत्ते से भिड़ी मां
सवाई माधोपुर में डेढ़ साल की मासूम को गोद में लेकर जा रही महिला पर कुत्ते में हमला कर दिया। कुत्ता मां की गोद में लिपटी मासूम पर झपटा और कपड़े खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया। बेटी को बचाने के लिए महिला कुत्ते से भिड़ गई। कुत्ते ने महिला के हाथ पर काट लिया। पूरी खबर पढ़ें 7. घूमने आए पर्यटक की हार्टअटैक से मौत
जैसलमेर में 37 साल के पर्यटक की हार्टअटैक से मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ सम के डेजर्ट कैंप पहुंचा था, यहां रिसॉर्ट में चल रहे कल्चर प्रोग्राम को देख रहे थे। तभी युवक अचेत होकर गिर गया। साथी उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. स्पीड में दौड़ते ट्रैक्टर पर चढ़ा पुलिसकर्मी
भीलवाड़ा में पुलिसकर्मी फिल्मी अंदाज में बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ा और रोकने की कोशिश की। ड्राइवर ने ट्रैक्टर स्पीड से भगाया और डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड में दौड़ाते हुए एक खाली प्लॉट की ओर ले गया। चलते ट्रैक्टर से कूदकर ड्राइवर भाग निकला। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. सांवलिया सेठ का चांदी का आधार कार्ड बनाया
भीलवाड़ा के आसींद में स्वर्ण कलाकार ने मेवाड़ के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ के लिए चांदी का एक विशेष आधार कार्ड तैयार किया है। यह कार्ड ग्राहकों की मांग पर बनाया गया है। आधार कार्ड पर बारीक नक्काशी की गई है। इसमें अशोक स्तंभ और सांवलिया सेठ की तस्वीर भी अंकित है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. शिक्षक भर्ती परीक्षा का कल आखिरी दिन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा का 20 जनवरी को आखिरी दिन है। अंतिम दिन संस्कृत के लेवल 1 और लेवल 2 का एग्जाम होगा।


