शंकराचार्य के समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, VIDEO:पुलिसवालों को धक्का दिया, लाखों की भीड़ की तरफ बढ़े; फोर्स ने रोका तो बवाल

प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की रथ यात्रा के दौरान हुए बवाल का CCTV सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाई थी। इसी दौरान शंकराचार्य के समर्थकों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकलना शुरू कर दिया। रथ पर सवार शंकराचार्य भी आगे बढ़े। उनके साथ चल रही भीड़ ने पुलिसवालों से धक्का-मुक्की की। अफरा-तफरी मचने पर अफसरों ने भीड़ को हटाना शुरू किया, लेकिन समर्थक नहीं माने। वे बैरिकेडिंग गिराते हुए आगे बढ़ते रहे। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखें वीडियो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *