राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:टीना डाबी उल्टी दिशा में लेने लगीं सलामी; प्रिंसिपल बोले- पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई; कॉन्स्टेबल ने बचाई बच्ची की जान

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर गणतंत्र दिवस से जुड़ी है। बाड़मेर में कलेक्टर टीना डाबी झंडारोहण के दौरान उल्टी दिशा में सलामी लेने लगीं। सुरक्षाकर्मी ने उनको सही दिशा में खड़े होने का इशारा किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. कलेक्टर टीना डाबी उल्टी दिशा में लेने लगीं सलामी
गणतंत्र दिवस-2026 पर राजस्थान में सभी जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। बाड़मेर में कलेक्टर टीना डाबी झंडारोहण करने पहुंचीं तो हड़बड़ाहट में उल्टी दिशा में सलामी लेने लगीं। ऐसे में सुरक्षाकर्मी ने उन्हें सही दिशा में चेहरा करके खड़े होने का इशारा किया। पूरी खबर पढ़ें 2. कॉलेज प्रिंसिपल बोले- पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई
अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल ने कहा- 14 अगस्त 1947 को विश्व के पटल पर एक देश का नाम आया। वह देश पाकिस्तान था। 15 अगस्त 1947 को सुबह दस-साढ़े दस बजे भारत का उदय हुआ। पाकिस्तान हमसे 12 घंटे बड़ा है, पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई है। पूरी खबर पढ़ें 3. वसुंधरा राजे बोलीं- किसी का दिल तोड़ना भी हिंसा
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा- जैन धर्म अहिंसा पर आधारित है। किसी भी जीव, किसी भी प्राणी के जीवन को नुकसान पहुंचाना हिंसा मानी गई है। किसी का दिल दुखाना और किसी का दिल तोड़ना भी हिंसा है। राजनीति में अक्सर ऐसा होता है। राजनीति में दिल तोड़े भी जाते है और दिल दुखाए भी जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
भारत माला एक्सप्रेस-वे पर मिनी ट्रक ने बोलेरो कैंपर को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे 6 श्रद्धालुओं को रौंद दिया। हादसे में पैदल चल रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक, बोलेरो और यात्रियों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पूरी खबर पढ़ें 5. 30 साल के युवक की नींद में हार्टअटैक से मौत
अजमेर में दोस्तों के साथ घूमने आए 30 साल के युवक की नींद में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। दोस्तों ने सुबह जगाया तो वह उठा नहीं। उसकी बॉडी पूरी तरह से ठंडी पड़ गई। दोस्त उसे JLN अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. ज्वेलरी कारखाने में सवा करोड़ के गहने चोरी
कोटा में ज्वेलरी कारखाना से करीब सवा करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी हो गई। 1 दिन पहले काम पर रखे युवक ने ज्वेलरी चुराई। उसने दिनभर काम किया और देर शाम को अचानक गायब हो गया। शक होने पर सामान की जांच की तो तिजोरी खुली मिली और 761 ग्राम सोने की ज्वेलरी गायब थी। पूरी खबर पढ़ें 7. बिजनेसमैन की हवेली में महिला की हत्या
झुंझुनूं में बुजुर्ग महिला का गला काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह हवेली में खून से सनी लाश मिली। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया है। दीवारों और फर्श पर खून बिखरा हुआ मिला। महिला हवेली में अकेली रह रही थी। परिवार व्यापार के सिलसिले में कोलकाता में रहता है। पूरी खबर पढ़ें 8. कॉन्स्टेबल ने 12 साल की बच्ची की जान बचाई
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय 12 साल की बच्ची का बैलेंस बिगड़ गया। वह चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी। इस दौरान वहां ड्यूटी कर कॉन्स्टेबल ने बिना समय गंवाए बच्ची की ओर छलांग लगाई और हाथ पकड़कर खींच लिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 3 साल के बच्चे ने दिखाई आर्मी की ताकत
जयपुर की बड़ी चौपड़ पर आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में 3 साल का नोमान सेना की वर्दी पहनकर पहुंचा और आर्मी के जवान की तरह ड्रिल करके देश की ताकत दिखाई, जिसने सबका ध्यान खींचा। कल क्या होगा खास
10. आर्ट वीक में 11 स्थानों पर लगेगी आर्ट एग्जीबिशन
जयपुर आर्ट वीक की शुरुआत 27 जनवरी से होगी। शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर ओपन आर्ट एग्जीबिशन आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *