राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:2 करोड़ के गहने कट्टों में भरकर ले गए चोर; साध्वी की मौत के बाद हंगामा-तनाव; ईडाणा माता का अग्नि स्नान

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जोधपुर से है। यहां कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान तनाव के हालात बन गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव
कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद जोधपुर के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान तनाव के हालत बन गए थे। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पिता ने मौत का कारण गलत इंजेक्शन को बताया। वहीं कई भक्तों ने उनके पिता और आश्रम पर भी साध्वी की मौत को लेकर सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर 2. ट्रेलर में घुसी बस, मां-बेटे समेत 4 की मौत
भरतपुर में स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 5 यात्री घायल हो गए। बस कासगंज (उत्तर प्रदेश) से जयपुर जा रही थी। इस दौरान सेवर पुल पर खड़े ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर 3. बालमुकुंदाचार्य बोले- मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से बच्चों की पढ़ाई बाधित
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा MLA बालमुंकुदाचार्य ने जयपुर में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की तेज आवाज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- तेज आवाज से बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। सुबह 4 बजे से तेज आवाज शुरू हो जाती है, जिससे लोगों की नींद खराब होती है। पढ़ें पूरी खबर 4. विश्वेंद्र सिंह बोले- किसी में हिम्मत है तो रोक के दिखाना
भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह कहा- मेरी पत्नी और बेटा रियासतकालीन झंडा दोबारा लगा दें, नहीं तो मैं खुद 13 फरवरी को महाराजा सूरजमल की जयंती के अवसर पर खुद मोती महल जाकर झंडा लगाऊंगा। किसी में हिम्मत है तो रोक के दिखा देना मुझे। पढ़ें पूरी खबर 5. तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों को टक्कर मारी
जयपुर में तेज रफ्तार कार 5 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए मॉल की दीवार में घुस गई। कार दोपहर 1 बजे रेड लाइट पर अनियंत्रित होकर मॉल के सामने खड़ी 3 बाइक और 2 कार को टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ कर पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर अब 3 अहम खबरें
6. 30 मिनट में शोरूम से 2 करोड़ की ज्वेलरी चोरी
डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में 30 मिनट में चोर शोरूम से 2 करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी चुरा ले गए। नकाबपोश बदमाशों ने शोरूम का शटर तोड़ा और ताले काटकर अंदर घुसे। चोर 150 ग्राम सोने और 45 किलोग्राम चांदी की ज्वेलरी चुराकर प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ले गए। पढ़ें पूरी खबर 7. 26 जनवरी पर सम्मान, अगले दिन नोटिस
मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट ने जिन हॉस्पिटलों अधीक्षकों या प्रभारियों को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 26 जनवरी को सम्मानित किया, उनको अगले ही दिन खराब काम के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए। यही नहीं विभाग ने एक प्राइवेट सेक्टर के व्यक्ति को भी सम्मानित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 8. पटक-पटककर लाठियों से पीटा, 20 मिनट तक पथराव
अलवर में एक ही कुनबे के 100 लोग आपस में भिड़ गए। पशु बांधने के बाड़े को लेकर पहले बहस हुई, जो धक्का-मुक्की में बदल गई। इसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है
9. ईडाणा माता ने 11 महीने बाद किया अग्नि स्नान
सलूंबर में ईडाणा माता ने 11 महीने बाद गुरुवार सुबह फिर अग्नि स्नान किया है। इसकी लपटें 12 फीट से ऊपर तक उठी थी। वहां मौजूद भक्तों ने अग्नि स्नान के दर्शन कर अपने आप को भाग्यशाली माना और माता का जयकारा लगाया। पढ़ें पूरी खबर कल क्या होगा खास
10. स्वर्ण नगरी के धोरों पर होगा मरू महोत्सव का आगाज
जैसलमेर में 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक मरू महोत्सव का आयोजन होगा। ऊंट दौड़, लोक नृत्य और सुनहरे धोरों पर संगीत की महफिल इस उत्सव को खास बनाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *