राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मारा, फिर सुसाइड किया; डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत; साड़ी पहनकर दौड़ी महिलाएं

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां ऑक्सीजन प्लांट में हुए धमाके में मैनेजर समेत 3 लोगों की मौत हो गई। एक युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. केंद्रीय करों में राजस्थान की हिस्सेदारी घटाई
केंद्रीय बजट में राजस्थान को केंद्रीय करों से हिस्सेदारी के तौर पर 90 हजार 445 करोड़ रुपए मिलेंगे। बजट में राज्यवार दिए गए हिस्से में इसका ब्योरा दिया है। केंद्रीय करों की हिस्सेदारी में इस बार राज्यवार प्रतिशत के हिसाब से कटौती हुई है। पिछले बजट में राजस्थान की हिस्सेदारी 6.026% थी, जो घटाकर 5.926% कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 2. फैक्ट्री में ब्लास्ट से दहला 2KM का एरिया
जयपुर के विल्सन क्रायो गैसेज ऑक्सीजन प्लांट में हुए धमाके में मैनेजर समेत 3 लोगों की मौत हो गई। ऑक्सीजन सिलेंडर भरते समय धमाके से 2 किलोमीटर का एरिया दहल गया। धमाके से एक युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए, जबकि मैनेजर का एक पैर और हाथ का पंजा अलग हो गया था। पूरी खबर पढ़ें 3. SMS ​हॉस्पिटल के डॉक्टर का हार्ट अटैक से मौत
SMS हॉस्पिटल के सीनियर जनरल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सर्जन की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गए थे। रविवार को उनको सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल ले जा गया, जहां उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 4. किरोड़ी बोले- समरावता के बच्चों से जेल में मिलने गया तो डांट पड़ी
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- समरावता हिंसा में गिरफ्तार बच्चों से जेल में मिलने गया तो मुझे डांट पड़ी थी। तब मुझे कहा गया कि मंत्री रहते हुए आपको अपराधियों से नहीं मिलना चाहिए। तब मैंने कहा- डांट पड़ेगी तो पड़ जाएगी, मंत्री पद ही तो जाएगा और क्या होगा। पूरी खबर पढ़ें 5. कोटा में ओले गिरे, कोटपूतली में बारिश
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से रविवार को कोटा के ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। मंडाना के पास गोपालपुरा में ओले भी गिरे। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली में भी बरसात हुई। भीलवाड़ा के मांडल में घने कोहरे के कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. तेज रफ्तार कार ने दादी-पोती को कुचला, मौत
सीकर के रींगस में तेज रफ्तार कार ने दादी और पोती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार को तेज रफ्तार में भगाकर ले गया। दोनों सब्जी लेने बाजार आई थी। हादसे के बाद महिला की ओढ़नी कार के साइड ग्लास में फंस गई थी। पूरी खबर पढ़ें 7. SIT–FSL ने खंगाला साध्वी प्रेम बाईसा का आश्रम
जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थियों में मौत को लेकर जांच तेज हो गई है। मामले में गठित SIT ने रविवार को पाल रोड स्थित आश्रम में मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश भी टीम के साथ पहुंचे। FSL ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए। पूरी खबर पढ़ें 8. कहासुनी के बाद पीट-पीटकर पत्नी की हत्या
पाली जिले के नाना थाना इलाके में कहासुनी के बाद पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। रविवार सुबह आरोपी का शव घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. साड़ी पहनकर 3.5 किलोमीटर दौड़ी महिलाएं
कोटा में रविवार सुबह करीब 500 महिलाओं ने साड़ी पहनकर 3.5 किलोमीटर तक दौड़ लगाई। दौड़ के दौरान महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस भी किया। दौड़ में 4 साल की छोटी बच्ची से लेकर 76 साल तक की महिलाओं ने भाग लिया। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर दौड़ीं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. जेकेके में होगा कथक नूपुर उत्सव
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में सोमवार को कथक नूपुर उत्सव होगा। शाम 6 बजे रंगायन एनुअल उत्सव की शुरुआत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *