अजमेर में ट्रेलर और पिकअप में भिड़ंत के बाद आग लग गई। आग में दो लोग जिंदा जल गए। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसा पुष्कर थाना क्षेत्र के कड़ेल चौराहे पर नेशनल हाईवे-89 (अजमेर-नागौर) पर शनिवार रात करीब 12 बजे हुआ। आग पर काबू पाने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव निकाले जा सके। थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया- ट्रेलर नागौर से अजमेर की ओर आ रहा था, जबकि पिकअप अजमेर से नागौर की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों में टक्कर होते ही धमाके के साथ आग लग गई। दोनों वाहनों के ड्राइवर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। पहले देखिए, हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS… पिकअप-ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसा इतना भीषण था कि मार्बल स्लरी से भरा ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर का अगला हिस्सा अलग होकर ट्रॉली की तरफ आ गया। वहीं पिकअप का अगला हिस्सा भी चकनाचूर हो गया। सूचना मिलते ही पुष्कर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दोनों शवों को बाहर निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव पुष्कर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए। दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया। पुष्कर थाना ASI छीतरमल वैष्णव ने बताया- रात करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ड्राइवर पिकअप में फंसा हुआ था, वहीं ट्रेलर में आग लगी हुई थी। पिकअप ड्राइवर महपुर पंचायत समिति, बांदीकुई निवासी जय सिंह (55) पुत्र नथु सिंह था। वहीं ट्रेलर ड्राइवर की पहचान जोधपुर निवासी गणपत के रूप में हुई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। … यह खबर भी पढ़ें… 1. जयपुर में ओवर-स्पीड कार ने 2 युवको को रौंदा, मौत:मिठाई की शॉप से पैदल घर जा रहे थे; सामने आ रही गाड़ी को भी टक्कर मारी जयपुर में ओवर-स्पीड कार ने शनिवार रात 10.15 बजे लोहा मंडी के पास 2 युवकों को रौंद दिया। हादसे में पैदल घर लौट रहे दोनों युवकों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश में कार सवार सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गया। (पूरी खबर पढ़ें)
2. जयपुर फैक्ट्री ब्लास्ट से दहल गया 2KM का एरिया; VIDEO:मजदूर का सिर और धड़ अलग-अलग मिले, मैनेजर का पैर कटकर दूर गिरा जयपुर के विल्सन क्रायो गैसेज ऑक्सीजन प्लांट में हुए धमाके के शिकार तीसरे युवक की भी मौत हो गई। गंभीर हालत में 31 जनवरी की रात उसे SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस हादसे में फैक्ट्री के मैनेजर सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। (पूरी खबर पढ़ें)


