​​​​​​​राजस्थान में आंधी-बारिश से 2 की मौत:अलवर में बिजली गिरने से महिला ने दम तोड़ा, सिरोही में पेड़ के नीचे दबी; जयपुर-सीकर में बारिश

राजस्थान में खराब मौसम के चलते 2 लोगों की मौत हो गई। शनिवार (12 अप्रैल) अलवर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। घायलों को टहला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं सिरोही में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से एक महिला की जान चली गई। प्रदेश में शनिवार शाम को मौसम का रुख बदला और कई इलाकों में बरसात हुई। जयपुर और सीकर में काले बादलों के साथ बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। सवाई माधोपुर में तेज अंधड़ के साथ करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। तेज हवा चलने से कई इलाकों में पेड़ गिर गए। जोधपुर और फलोदी में तेज आंधी के साथ बादल छाए। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि यह राहत अस्थायी है। पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने से अब लू का कहर शुरू होगा। बीकानेर और जोधपुर संभाग में अगले दो-तीन दिन में पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के 9 जिलों के लिए हीट वेव का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। पहले देखिए, मौसम से जुड़ी 7 PHOTOS… जोधपुर-फलोदी में बदला मौसम:जोधपुर-फलोदी के आसपास देर शाम मौसम में बदलाव हुआ। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आसमान में हल्के बादल छाए और कुछ जगह तेज हवा चली। इधर चित्तौड़गढ़, कोटा के आसपास भी कुछ इसी तरह का मौसम रहा। यहां भी देर शाम को आसमान में बादल छाए। सिरोही में आंधी से एक की मौत:सिरोही-शिवगंज के छावनी क्षेत्र में शुक्रवार रात आई आंधी के दौरान नीम का पेड़ गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, उदयपुर में अंधड़ के दौरान पेड़ गिरने से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की मूर्ति गिर गई। रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से हुई बारिश-आंधी के कारण रात के तापमान में गिरावट हुई। अलवर, टोंक, पिलानी, सीकर, उदयपुर, चूरू, गंगानगर, बारां, हनुमानगढ़, फतेहपुर, करौली और पाली में कल न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस हनुमानगढ़ में दर्ज हुआ। अब जानिए, मौसम विभाग ने कहां-कहां जारी किया अलर्ट…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *