राजस्थान में कड़ाके की ठंड, स्कूल बंद:माउंट आबू में पारा शून्य पर पहुंचा, तेज सर्दी और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, दौसा सहित तमाम जिलों में आज (बुधवार) भी घना कोहरा है। जयपुर शहर के बाहरी इलाकों में विजिबिलिटी करीब 20 मीटर रही। कड़ाके की ठंड की वजह से राजस्थान के के 25 जिलों में 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है।जोधपुर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया है। मंगलवार को जोधपुर के लूणी स्टेशन पर एक साधु की डेडबॉडी मिली। आशंका है कि वृद्ध ने ठंड के कारण दम तोड़ दिया। उधर, मौसम विभाग ने बुधवार को तीन जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 जिलों में कोहरे और तीन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 10 जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। उधर, पिछले 24 घंटे के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के जिलों में घना कोहरा रहा। दोपहर बाद आसमान खुला और हल्की धूप निकली। मंगलवार को सबसे ठंडा दिन पिलानी (झुंझुनूं) में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में अधिकतम तापमान 12.1, झुंझुनूं में 14.1 और बारां में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में रहा, जहां कुछ स्थानों विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। सामान्य से 8 डिग्री नीचे पारा दर्ज
राज्य में कोहरे और सर्द हवाओं के कारण कोल्ड-डे की स्थिति बन गई। चूरू, कोटा, पिलानी, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर में मंगलवार को तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे चला गया। माउंट आबू में पारा शून्य
हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में मंगलवार को भी तापमान शून्य पर दर्ज हुआ। माउंट आबू के बाद कल (मंगलवार) दूसरा सबसे ज्यादा ठंडा शहर डूंगरपुर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सिरोही, पाली में भी कल न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *