राजस्थान में पटवारी फिर आंदोलन की राह पर:13 जनवरी से कार्य बहिष्कार पर जाने की चेतावनी; 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रमुख शासन सचिव को सौंपा ज्ञापन

जयपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी-गिरदावर फिर से आंदोलन करने की तैयारी कर रहे है। राजस्थान पटवार संघ ने 13 जनवरी से कार्यबहिष्कार करने की चेतावनी दी है। अपनी 9 सूत्रों मांगों पर सरकार की ओर से कोई विचार नहीं करने पर संघ ने ये निर्णय किया है। अगर 13 जनवरी से पटवारी कार्य बहिष्कार करते है तो राजस्व से जुड़े तमाम कार्य प्रभावित होंगे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र कविया ने बताया- हमने अपनी 9 मांगों को लेकर पिछले कई महिनों से सरकार को ज्ञापन दे रहे है, लेकिन सरकार हमारी मांगों पर कोई निर्णय नहीं कर रही है। इस कारण हमने अब कार्य बहिष्कार कर निर्णय किया है। इन 9 सूत्री मांगों में सबसे प्रमुख मांग गिरदावरी एप को संशोधन करने की मांग है। वर्तमान में गिरदावरी के लिए सरकार ने एप बनाया है, जिसमें सर्वेयर के जरिए गिरदावरी करवाई जा रही है। पटवार संघ ने गिरदावरी के लिए एप में संशोधन करने और सर्वेयर की नियुक्ति न करने की मांग की है। आपको बता दें कि पिछले साल भी पटवारियों ने अपनी इन्हीं मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया था। इस दौरान आमजन खासकर किसानों से जुड़े अधिकांश काम जैसे नामांतरण खुलवाने, गिरदावरी करवाने समेत कई काम प्रभावित हुए थे। इन मांगों को लेकर भी दिया ज्ञापन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *