राजस्थान में बारिश की चेतावनी:जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में रहा घना कोहरा, रात के तापमान में गिरावट

राजस्थान में एक बार फिर बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में सुबह 8 बजे तक घनी धुंध रही। इससे पहले सोमवार रात के तापमान में भी गिरावट हुई। शीतलहर के कारण सीकर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। सोमवार को प्रदेश के दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई हुई थी। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने के साथ धूप निकली, जिससे लोगों को तेज सर्दी से राहत रही। कल भी रहा कोहरा, तापमान बढ़ा सोमवार को पूर्वी राजस्थान के करौली, भरतपुर के अलावा गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू के एरिया में कोहरा रहा। जबकि कोटा, बूंदी, बारां के एरिया में धुंध और बादल रहे। सीकर, पिलानी, फतेहपुर में कोहरे के साथ हल्की सर्द हवा चलने से दिन में ठंडक रही और धूप कमजोर रही, जिससे यहां अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। पाली में सबसे कम तापमान राज्य में सोमवार को सर्दी का असर सुबह-शाम थोड़ा कम रहा। सबसे ज्यादा ठंडा इलाका पाली रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शेष सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *