राजस्थान में दो दिन बाद मौसम में बदलाव होगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रविवार को रतलाम में पारा 39 डिग्री पहुंच गया। ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्म रहे। मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि ओडिशा में पिछले पांच दिनों से जारी बारिश से राहत मिलेगी।


