राजस्थान रेडिएशन टेक्नॉलॉजिस्ट एसोसिएशन का प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया

ब्यावर |राजस्थान रेडिएशन टेक्नॉलॉजिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमावत व प्रदेश महासचिव दुर्गेश सेन द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर से सेवानिवृत्त अधीक्षक रेडियोग्राफर श्याम सिंह चौहान को वरिष्ठ सलाहकार एवं वर्तमान में कार्यरत अधीक्षक रेडियोग्राफर दीपक मेहरात को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। एसोसिएशन के ब्यावर जिलाध्यक्ष जयवर्धन सिंह चौहान ने पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में रेडियोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. साबिर हुसैन, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नाथूलाल मेहरडा, धर्मेंद्र सोनी, सुरेश मेहरात, सावनराज, अमित मिश्रा, विनोद जाट, मुकेश शर्मा, मोहनलाल पंवार, हरि सिंह, किरन कुमावत, उप जिला चिकित्सालय बिजयनगर व जैतारण से हनुमान भील, महेंद्र सिंह गहलोत एवं समस्त जिले से विभिन्न रेडियोग्राफर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *